logo

निम्बू का अचार जो कभी ख़राब नहीं होता है, बिना तेल का निम्बू का अचार, निम्बू का भरवा अचार

  • निम्बू का अचार जो कभी ख़राब नहीं होता है, बिना तेल का निम्बू का अचार, निम्बू का भरवा अचार

Share This

  • Cuisine : indian
  • Course : Others

निम्बू स्वास्थ्य की दृष्टि से पुरे गुणों से भरी है, इसे विटामिन c का मुख्य स्त्रोत माना जाता है | निम्बू का उपयोग बहुत तरह से किया जाता है रोज के आहार में इसे किसी भी तरह से शामिल करना चाहिए |हमारे यहाँ पर निम्बू के अचार का प्रचलन है, निम्बू का अचार सभी लोगो कों दिया जा सकता है, इसे बहुत तरह से बनाया जाता है मीठी, खट्टी, नमकीन, मिक्सड |
मैं आज आपको ऐसे अचार की रेसिपी बताउंगी जो कभी ख़राब नहीं होती है और बहुत कम सामानो से बनेगी |
 


Ingredients

    कौन से नीबू लेना है
    निम्बू पतले छिलके के लेना है इसकी पहचान ये है की इसे दबा कर देखें आसानी से दब रहे तो ऐसे है निम्बू का चुनाव करें |
    अचार कों लम्बे समय के लिए बना रहें है तो बरसात के दिनों में बहुत निम्बू मिलती है मार्किट मे और बहुत सस्ते में मिलती है ये इनमे बरसात का पानी पड़ा होता है इस वजह से इसका उपयोग अचार के लिए नहीं किया जाता है क्यूंकि निम्बू के अचार कों गलने में ही 3 से 4 महीने लग जाते हैं |
    दिसम्बर से जनवरी के महीनों में जो निम्बू मिलते हैं वो अचार के लिए सही रहते हैं उससे अचार बनाएं | बिना दाग वाले निम्बू लें, ऊपर से अच्छे पके हुए, पिले -पिले हो |
    10 निम्बू
    1 बड़े चम्मच अजवाइन
    1 बड़े चम्मच जीरा
     1 बड़े चम्मच काली मिर्च का पाउडर
     3/4 कप नमक
     1/2 छोटे चम्मच हींग 
     

Recipe By

Method

  • निम्बू कों धो कर पोंछ लें कपडे से|
    निम्बू कों भरवा स्टाइल मे काटे, बिच से चीरा लगाते हुए चार भागो में |
    किसी स्टिक या चाकू की मदद से चिरों के बिच में घुसाते हुए जितना बीज हो सके निकाल लें |

    एक पैन कों हल्का गर्म होने दें, अजवाइन और जीरा डालें 2 से 3 सेकंड में गैस बंद करदे, हमें इसे पूरी तरह भूनना नहीं हैं सिर्फ इसमें मौजूद नमी कों हटाना हैं, इसी गर्म पैन में इसे छोड़ दें, ठंडा होने के बाद छोटे जार में डालकर जितना चिकना हो सके पीस लें |

    एक बाउल में नमक, पिसा हुआ पाउडर, कालीमिर्च का पाउडर, हींग डालकर मिक्स करें, इसे नींबूओ में पैक करके अच्छे से भरें, सभी निम्बूओं कों इसी तरह से भर कर, कांच के बरनी में सबको डालकर स्टोर करें |

    ​​टिप्स - इस अचार में तेल नहीं डाला जाता हैं, सिर्फ नमक से बने हुए होने की                  वजह  से ये कभी ख़राब नहीं होते हैं |

              इसे खाने लायक गलने में 2 से 3 महिने का समय लग जाता हैं |

             पहले बहुत सारा पानी छोड़ेगा निम्बू नमक की वजह से फिर पानी सुखते               जायेगा और धीरे - धीरे ड्राई होता जायेगा अचार, और निम्बू नमक की जेली           पड़ती जाती हैं लम्बे समय तक रखने से|

              इस अचार कों बीमारों कों या तबियत खराब होने, पेट खराब होने पर,                  सादी  खिचड़ी के सांथ, मुँह में स्वाद बढ़ाने के लिए दिया जाता हैं |

              वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
               ????????????????????????
              https://youtu.be/TY7fMkAwDn8